SwadeshSwadesh

मोदी ने हॉकिंग के निधन पर जताया दुख

Update: 2018-03-14 00:00 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। दुनिया को ब्रह्माण्ड का रहस्य बताने वाले वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग भी थे।

हॉकिंग का जन्म इंग्लैंड में आठ जनवरी 1942 को हुआ था। हमेशा व्हील चेयर पर रहने वाले हॉकिग किसी आम इंसान से अलग दिखते थे।

मोदी ने अपने शोक संदेश को ट्वीट कर कहा कि प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और अकादमिक थे। उनकी धैर्य और ­ढता ने दुनिया भर में लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन दुखद है। प्रोफेसर हॉकिंग के काम ने हमारी दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

Similar News