SwadeshSwadesh

पेरिस समझौते के लिए भारत का आभार : हिलेरी

Update: 2018-03-12 00:00 GMT

मुंबई । अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को 'फर्स्ट रियलिटी टीवी इलेक्शन' करार दिया। कहा कि अमेरिकी चुनाव में रूस का हस्तक्षेप अप्रत्याशित और खतरनाक है। हिलेरी ने कहा, अमेरिका ट्रंप को राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार करने लायक नहीं है। हिलेरी रविवार को एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। हिलेरी ने कहा, पर्यावरण को लेकर हुए पेरिस समझौते से अमेरिका पीछे हटने वाला पहला देश है। ट्रंप सरकार के इस फैसले से वह शर्मिदा हैं। उन्होंने इस समझौते को लेकर भारत की भूमिका की प्रशंसा की। समझौते के लिए अन्य देशों को तैयार करने के लिए भारतीय नेताओं का आभार जताया।

Similar News