SwadeshSwadesh

स्वस्थ रहने के लिए रात को सोने से पहले नहाना आवश्यक

Update: 2018-03-12 00:00 GMT

नहाना हर किसी के लिए जरूरी है। दिनभर की गंदगी और फ्रेश महसूस करने के लिए दिन में एक बार नहाना आवश्यक है। नहाने से सारी थकान दूर हो जाती है और मूड एकदम अच्छा हो जाता है। अधिकतर लोग केवल सुबह के समय ही नहाते है लेकिन कुछ की आदत होती है कि वे सुबह और शाम दोनों समय ही नहाते है।  क्या आप जानते है कि दोनों समय नहाने के अलग-अलग फायदे हैं। तो जानिएं सुबह और रात के समय नहाने के क्या है फायदे

रात को नहाने के फायदेः- रात के समय नहाने से दिनभर की धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है।  अच्छी नींद सोने और स्वस्थ रहने के लिए रात को सोने से पहले नहाना बहुत जरूरी है। सोने से कम से कम 90 मिनट पहले नहाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और गहरी नींद आती है।

इसके साथ ही शॉवर लेने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है। रात में शरीर त्वचा की कोशिकाएं को स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं का उत्पादन करता है।
सुबह के समय नहाने के फायदे- सुबह के समय नहाने से दीमाग से सारा तनाव और दबाव हट जाता है और आपकी रचनात्मकता बढ़ती है।

Similar News