SwadeshSwadesh

डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और व्यापारसरलीकरण में मददगार होगा 'सप्लायर्स संवाद': मनोज सिन्हा

Update: 2018-02-22 00:00 GMT

नई दिल्ली। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सप्लायर्स संवाद के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। सिन्हा ने इस संवाद को डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और व्यापार को आसान बनाने की यात्रा करार दिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सुधार, निष्पादन और परिवर्तन' के मंत्र के आधार पर रेलवे क्षेत्र में सुधार कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। सुधार कार्यों की सफलता के लिए टिकाऊ, पारदर्शी, कुशल और उत्तरदायी आपूर्ति श्रृंखला का विकास आवश्यक है। सभी शेयरधारकों को सक्षम करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है और आखिर में इससे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

सप्लायर्स संवाद कार्यक्रम से एक ओर जहां भारतीय रेल के पथ में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, दूसरी तरफ इससे इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। साथ ही इससे स्वच्छ वातावरण निर्माण में भी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं अक्षमताओं को कम करने में भी यह कार्यक्रम मददगार बनेगा, ऐच्छिक परिणाम देखने को मिलेंगे और सरकारी प्रयासों को भी सफलता मिलेगी। मगर यह तभी संभव हो पाएगा जब रेल मंत्रालय अपने सभी प्रयासों का समन्वय करेगा और सभी भागीदारों को योजनाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

Similar News