SwadeshSwadesh

171 करोड़ का था आजाद भारत का ‘पहला बजट’

Update: 2018-02-01 00:00 GMT

आजादी के बाद अब तक देश ने कुल 25 वित्त मंत्री देखे हैं। 1947 से अब तक कुल 87 आम और अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं। जेटली इस बार 88वां बजट पेश करेंगे।

आइए, आपको बताते हैं पहले बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

साढ़े 7 महीने के लिए पेश हुआ था पहला बजट

आजादी के बाद देश का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आर.के. शानमुखम शेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को पेश किया था। यह बजट करीब साढ़े 7 महीने के लिए 15 अगस्त, 1947 से 31 मार्च, 1948 तक के लिए पेश किया गया था।
24.59 करोड़ था राजकोषीय घाटे का लक्ष्य। 

इस बजट में रेवेन्यू जुटाने का लक्ष्य 171.85 करोड़ रुपये रखा गया था। आज के दौर की बात करें तो दिल्ली और मुंबई के पॉश इलाके में इतनी कीमत में एक बंगला भी मिलना मुश्किल होगा। राजकोषीय घाटे का लक्ष्य तब 24.59 करोड़ रुपये था।

भारत-पाक की थी एक ही मुद्रा

इस बजट में इस बात पर भी सहमति बनी थी कि भारत और पाकिस्तान सितंबर 1948 तक एक ही मुद्रा का इस्तेमाल करेंगे।

तब शाम को 5 बजे पेश होता था बजट

पहला बजट शाम को 5 बजे पेश किया गया था। यह परंपरा 1999 तक जारी रही, जब फरवरी के आखिरी कार्यदिवस की शाम को बजट होता था। ब्ा्रिंटिश काल से चली आ रही यह परंपरा 2001 म्ंों टूटी, जब तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने सुबह 11 बजे बजट पेश किया गया। हालांकि 2017 से फरवरी के आखिरी वर्किंग डे की बजाय पहले वर्किंग डे पर ही बजट पेश किया जाता है।

Similar News