SwadeshSwadesh

प्रगति मैदान में 26वां विश्व पुस्तक मेला शुरू

Update: 2018-01-06 00:00 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने शनिवार को यहां प्रगति मैदान में 26वें विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर आपस में प्रेम और ज्ञान बांटने के लिए जन्मदिन पर बच्चों को पुस्तक भेंट करने की परंपरा शुरू करने की अपील की। 

इस मौके पर मेले की थीम 'पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन' पर आधारित कैलेंडर और महिला लेखिकाओं की तीन पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) और भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (आईटीपीओ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह मेला 14 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत टोमाश कोजलौस्की और पर्यावरणविद् सुनीता नारायण बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थीं। ग्रीस से आई लेखिका कलिया पापादिकी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त आयुक्त मधुरंजन, एनबीटी अध्यक्ष बलदेवभाई शर्मा आईटीओ के दीपक कुमार और एनबीटी की निदेशक रीता चौधरी भी मौजूद थे।। 

Similar News