SwadeshSwadesh

केंद्रीय मंत्री तोमर को समर्पित कैलेंडर विमोचित

Update: 2018-01-02 00:00 GMT

ग्वालियर, न.सं.। सोमवार एक जनवरी को जलविहार स्थित महापौर कार्यालय के उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को समर्पित कैलेंडर का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन मोहन गुप्ता  (राज्य मंत्री दर्जा) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर मन, वचन, कर्म से राष्ट्र को समर्पित और प्रेरणास्पद व्यक्तित्व के धनी हंै। अपने इसी व्यक्तिव के कारण श्री तोमर आज भारतीय जनता पार्टी में श्रेष्ठ रणनीतिकारों में शामिल हैं। कार्यक्रम में महापौर विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी, सभापति राकेश माहौर, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, महिला मोर्चा अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, धर्मेन्द्र राणा, निगमायुक्त विनोद शर्मा, एडीएम शिवराज वर्मा उपस्थित रहे।

Similar News