SwadeshSwadesh

इस गांव में आसमान से गिर रहे हैं पत्थर, फैली दहशत

Update: 2017-09-05 00:00 GMT

कानपुर। 21वीं सदी में आज भी रहस्यमयी घटनाएं विज्ञान को चुनौती देती दिख जाती हंै। एक ऐसी ही घटना पिछले कई दिनों से कानपुर में हो रही है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव में रहस्यमयी ढंग से पत्थरों की बरसात हो रही है। स्थानीय पुलिस भी इस रहस्यमयी पत्थरों की बरसात से परेशान है।

दरअसल कानपुर की घाटमपुर तहसील का कुष्मांडा नगर के रहने वाले सैकड़ों परिवारों में पत्थरों की बारिश से दहशत फैली हुई है। पहले तो स्थानीय लोगों ने किसी की शरारत मानते हुए पुलिस को सूचना दी लेकिन जब पत्थरों की बारिश बंद नहीं हुई तो पुलिस भी परेशान होने लगी। कुछ लोगों ने घटना को भूत प्रेत से भी जोड़कर देखा क्योंकि इलाके में बने कब्रिस्तान को लेकर लोगों में भूत प्रेत का डर भी है। इस रहस्मयी घटना के बाद इलाके के लोग धूप में भी छतों पर घूमते दिख जाते है या गलियों में घूमते लेकिन इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई का किसी को भी पता नहीं चल सका है।

पत्थरों की बारिश की सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली तो वो भी गांव में इसकी सच्चाई जानने पहुंच गई। पुलिस के सामने भी पत्थरों की बारिश हुई जिससे पुलिस महकमे के माथे पर भी सिलवटे पड़ना लाजमी हो गया। अब तो हालात यहां तक खराब हो चुके है कि ग्रामीण गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

Similar News