SwadeshSwadesh

अश्विनी चौबे 11 हजार शौचालय बनवाकर आए थे चर्चा में

Update: 2017-09-03 00:00 GMT

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (3 सितंबर) अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है। इस विस्तार में बिहार के बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी।

बता दें, कि ये वही अश्विनी चौबे हैं जिन्होंने ह्यघर में हो शौचालय का निर्माण, तभी होगा लाडली बिटिया का कन्यादानह्ण नारा देकर शौचालय निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया था।जेपी आंदोलन के समय से हैं सक्रिय
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में किए गए फेरबदल के तहत शामिल किए जाने वाले नए चेहरों में अश्विनी कुमार चौबे का नाम भी शामिल है। चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा सदस्य हैं। वह 1970 के दशक में जेपी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्हें आपातकाल के दौरान मीसा के तहत हिरासत में लिया गया था। ह्यघर-घर में हो शौचालय का निर्माण, तभी होगा लाडली बिटिया का कन्यादानह्ण का नारा देने का श्रेय भी चौबे को जाता है।


बनवाए 11,000 शौचालय
अश्विनी चौबे ने महादलित परिवारों के लिए 11,000 शौचालय बनाने में भी मदद की। वह ऊर्जा पर संसद की प्राक्लन एवं स्थायी समिति के सदस्य हैं। वह केंद्रीय रेशम बोर्ड के भी सदस्य हैं।

लगातार 5 बार चुने गए विधायक
भागलपुर के दरियापुर के रहने वाले चौबे बिहार विधानसभा के लिए लगातार पांच बार चुने गए। वह 1995-2014 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। बिहार सरकार में आठ साल तक स्वास्थ्य, शहरी विकास और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित अहम विभागों के पदभार संभाल चुके हैं। छात्र जीवन में वे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Similar News