SwadeshSwadesh

नगांव से सेना व पुलिस को मिली कामयाबी

Update: 2017-09-25 00:00 GMT

नगांव। मध्य असम के नगांव जिलांतर्गत बरकुला इलाके से सेना व पुलिस ने 35 किलोग्राम यूरेनियम बरामद किया। सेना व पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात लगभग 11 बजे अभियान चलाते हुए एक महिला के घर से 35 किलोग्राम यूरेनियम बरामद किया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार किये गए हैं। शुरू में पुलिस ने इसे विस्फोटक बताया था। गिरफ्तार तीनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। नगांव पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बरामद वस्तु रेडियो एक्टिव एलिमेंट है। हालांकि उन्होंने कहा है कि विशेषज्ञों को बुलाया गया है, जांच के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी।

महिला की पहचान मामोनी कौर है। यह असमिया पंजाबी महिला है। महिला पर पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल होने की जानकारी मिली है। अन्य दोनों आरोपियों की पहचान निचले असम के अपूर्व दास (ब्कासा जिला) और जतीन दास (टिहू, नलबाड़ी जिला) के रूप में की गई है। पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।

Similar News