SwadeshSwadesh

बुलेट से रफ्तार और रोजगार दोनों आएगा : पीएम मोदी

Update: 2017-09-14 00:00 GMT

नई दिल्ली। पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो अबे आज साबरमती रेलवे स्टेशन के पास एथलेटिक स्टेडियम में महत्वाकांक्षी 1.08 लाख करोड़ रुपये (17 अरब डॉलर) के अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह देश की पहली बुलेट ट्रेन 508 किमी का फासला 3 घंटे में तय करेगी। मौजूदा समय में यह दूरी तय करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। ट्रेन की रफ्तार 320 किमी/घंटे के करीब होगी। इसके शुरू होने से मेक इन इंडिया को और ताक़त मिलेगी क्योंकि भारत में इसके उपकरण और कोच बनेंगे। इसके अलावा आज दोनों देशों के बीच पांच लाख करोड़ रुपये के 15 करार होंगे।

हम आपको बता दें कि 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य इस परियोजना पर 1.08 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह परियोजना आंशिक रूप से जापान द्वारा वित्तपोषित है। परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि जैसे संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि सरकार इसे 2022 में ही पूरा कर लेगी।

लाइव अपडेटस -

भारत में नए अध्याय की शुरुआत हुई है: शिंजो आबे

भारत का ताकतवर होना जापान के हित में: शिंजो आबे

भारत और जापान की दोस्ती सिर्फ द्विपक्षीय नहीं है, यह विश्व व्यवस्था की है: शिंजो आबे

मैं और पीएम मोदी जय इंडिया, जय जापान का सपना साकार करेंगे: शिंजो आबे

अगली बार जब भारत आऊंगा तो बुलेट ट्रेन में बैठूंगा: शिंजो आबे

जापान में बुलेट ट्रेन से कोई हादसा नहीं होता है, पूरे भारत में बुलेट ट्रेन दौडेगी: शिंजो आबे

जापान की बुलेट ट्रेन पूरी दुनिया में सबसे सुरक्षित बुलेट ट्रेन सेवा है: शिंजो आबे

जापान से 100 से अधिक इंजीनियर भारत में आए हुए हैं: शिंजो आबे

मोदी की नीतियों का पूरा समर्थन करता हूं: शिंजो आबे

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत गुजराती भाषा से की

मेरे करीबी मित्र शिंजो आबे का बहुत धन्यवाद: पीएम मोदी

सपनों का विस्तार ही किसी भी देश को आगे बढ़ाता है, ये न्यू इंडिया है: मोदी

बंधे हुए सपनों के साथ आगे बढऩा मुश्किल है: मोदी

रेलवे के बाद ही अमेरिका का भी विस्तार हुआ: मोदी

बुलेट ट्रेन ने ही जापान को बदला है, प्रयास के तरीकों में बदलाव जरुरी है: मोदी

बुलेट से रफ्तार और रोजगार दोनों आएगा: मोदी

भारत-जापान की दोस्ती सीमाओं से परे है: मोदी

तेज गति और प्रगति से तेज परिणाम आएंगे: मोदी

जापान ने दिखा दिया है कि वो भारत का सबसे मजबूत दोस्त है: मोदी

Similar News