SwadeshSwadesh

चंद्रग्रहण में राखी बांधने का जानिए सही समय

Update: 2017-08-06 00:00 GMT

स्वदेश वेब डेस्क। रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहनों के स्नेह और प्रेम भाव का त्यौहार है। यह इस बार 7 अगस्त सोमवार को है। बता दें कि इस साल रक्षा बंधन के लिए शुभ मुहूर्त केवल दो घंटे का ही है। क्योंकि पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण भी है।

गौरतलब है कि इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा जो रात्रि 10.52 से शुरू होकर 12.22 तक रहेगा। पंडितों का कहना है कि चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है। साथ ही भद्रा और सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसका मतलब यह है कि भद्रा समाप्त होने से सूतक शुरू होने के बीच का कुछ समय ही आपके लिए राखी बांधने के लिए शुभ है। भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस हिसाब से 7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से दोपहर 1.50 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है।

उल्लेखनीय है कि चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि खंडग्रास होगा। इस दौरान चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान पूजा पाठ नहीं होगा।जब सूतक आरंभ हो जाता है। तो केवल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम करना वर्जित है।

Similar News