SwadeshSwadesh

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने सेवामुक्ति के लिए केंद्र से लगाई गुहार

Update: 2017-08-29 00:00 GMT

 

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गवर्नर एन एन वोहरा ने गृह मंत्रालय को इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वोहरा के इस्तीफे की खबरें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने केन्द्र से उन्हें सेवामुक्त करने की अपील की है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। वोहरा ने अपने इस्तीफे का कारण पारिवारिक और स्वास्थ्य कारण बताया है। वोहरा ने केन्द्र से उन्हें सेवाओं से मुक्त करने की अपील की है। वोहरा के कार्यकाल को समाप्त होने में अभी दस माह का समय शेष है। बताया जा रहा है कि जुलाई में भी उन्होंने सेवामुक्ति का आग्रह किया था। हालांकि केन्द्र ने इस बात से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश को गंभीरता से ले रहा है।

गौरतलब है कि वोहरा जम्मू कश्मीर में दूसरी बार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल की कमान संभाली थी। उनका पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद तत्कालीन सरकार ने उन्हें दूसरी बार गवर्नर पद पर नियुक्त किया था।

Similar News