SwadeshSwadesh

रिया सेन रचाएंगी विवाह

Update: 2017-08-18 00:00 GMT


कोलकाता। राज्य की जानी-मानी अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन की शादी अगस्त महीने में होगी। अभिनेत्री रिया सेन शादी के बाद फिर पर्दे पर दिखेंगी। वे एकता कपूर की रागिनी एमएमएस नामक एक वेब सीरिज में अहम भूमिका निभाएंगी।

बता दें कि रिया सेन इधर कुछ दिनों से फिल्मी दुनिया से बाहर थीं। हालांकि रुपोली पर्दे पर आई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। रिया सेन ने झंकार बिट्स, कयामत, शादी नम्बर एक जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद वे कुछ कारणों से फिल्म जगत से बाहर चली गईं। अब खबर मिल रही है कि रिया इसी अगस्त महीने में शादी रचाएंगी और शिवम तिवारी के साथ उनकी शादी होने की चर्चा है।

Similar News