SwadeshSwadesh

महिंद्रा व विप्रो के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट भी करेगा, 3000 कर्मचारियों की छंटनी

Update: 2017-07-07 00:00 GMT


नई दिल्ली।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अपने वैश्विक वर्क फोर्स में 3000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। भारत में जन्में सत्या नडेला के नेतृत्व वाली कंपनी के पुनर्गठन के तहत होने वाली छंटनी में बिक्री विभाग पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। एक रिपोर्ट में माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं एवं भागीदारों को बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए ये बदलाव कर रही है। स्रोत के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के अमेरिका में 71000 कर्मी हैं और पूरे विश्व में इनकी संख्या 1,21,000 है।

हम आपको बता दें कि देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेटर सेवा कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को अप्रैल में हटाया था। उसके बाद हाल ही में देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। सालाना परफॉर्मेंस प्रोसेस के तहत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया। कंपनी का कहना था कि हर साल बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी की जाती है और इस साल भी ऐसा ही होगा।

Similar News