SwadeshSwadesh

त्वचा को गोरा और सुन्दर कैसे बनाये जानिए.....

Update: 2017-07-06 00:00 GMT


बहुत जल्द ही अगर आप भी गोरा होना चाहते है| तो आपको भी चन्दन का प्रयोग करना चाहिए। क्यूंकि चन्दन एक ऐसा प्राक्रतिक तत्व है जो आपको बहुत जल्दी परिणाम देता है।  और त्वचा को गोरा और सुन्दर बनाता है | चन्दन त्वचा को ठंडक प्रदान करता है ।  इसका शीतल एहसास आपके चेहरे के सन बर्न और झुर्रियों से बचाता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही फेस पेक बता रहे है जो आपकी त्वचा को गोरा और सुन्दर बनाने में सहायक होंगे और आपको महँगी महंगी क्रीमो के हानिकारक प्रभाव से बचने में मदद करेगा | क्यूंकि बिना किसी केमिकल के प्रयोग के कुछ ही दिनों में आप का रंग साफ़ हो जायेगा | लेकिन उसके दूरगामी परिणाम बहुत ख़राब होते है।

आइये हम जानते है इन घरेलु नुस्खों को कैसे करें उपयोग 

चन्दन और दूध :- चन्दन  के पाउडर में दूध मिलाकर  एक गाढ़ा सा पेस्ट बना ले और फिर इस पेस्ट को अपने मूंह और गर्दन पर लगाये फिर 15-20 मिनिट इसको लगा रहने दे | उसके बाद सादा पानी से धो  दे | ये पेक आपके चेहरे की रंगत को निखारने में बहुत ही मददगार साबित होता है |

चन्दन और शहद :- शहद एक ऐसा तत्व है जिसमे कई ऐसे अवयव होते है जो त्वचा के रंग को साफ़ करते है | इस पेक को बनाने के लिए चन्दन पाउडर  में एक चम्मच  शहद को मिलाये  और अच्छी तरह  मिक्स करले | इस पेक को बनाने के बाद इसे अच्छी तरह चेहरे और गर्दन पर लगाए  और  फिर सूखने पर धो दे ये पेक  चेहरे की गंदगी को साफ करता है और त्वचा के रंग को बहुत ही जल्द साफ़ करता है |

चन्दन और संतरे के छिलके :- अगर आपके चेहरे पर भी दाग धब्बे है या झाइया हो गई है तो आप  को भी इस पेक को लगाना चाहिए ये पेक आपके लिए अच्छे स्क्रब का भी काम करता है | इस पेक से आपकी डेड सेल्स निकल जाती है | और चेहरे के दाग धब्बे  मिट जाते है |

सेब और चन्दन :- सेब के बारे में कहा जाता है कि  जो  कोई एक सेब रोज़ खाता है वो कभी बीमार नहीं पड़ता | इसी प्रकार आप सेब को अपने चेहरे पे लगाके भी  काफी अच्छे परिणाम पा सकते है | सेब को पीस कर उसके गूदे में चन्दन पाउडर मिलाले और फिर अच्छी तरह मिक्स करके उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए | ये पेक आपके चेहरे को बहुत ही सुन्दर गोरा रंग देता है और चेहरे के दाग धब्बे और मुहांसों को भी ठीक करता है |

चन्दन और एलोवेरा :- एलोवेरा  एक प्राक्रतिक औषधि है | जो आपकी कई समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक है | तो अगर आपको भी जल्द और बेहतर परिणाम चाहिए तो एलोवेरा में चन्दन पाउडर को मिलाये और  अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और  फिर  कुछ देर बाद धो दे

इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे रेशेज सन बर्न आदि कई समस्याए ठीक होती है | इस प्रकार चन्दन के प्रयोग से आप अपनी त्वचा को गोरा और खूबसूरत रंग दे सकते है | वो भी बस कुछ ही दिनों में |

                                                                  सोर्स दबंगदादी

Similar News