SwadeshSwadesh

मैदा के अधिक सेवन से हो सकती है ये बीमारियाँ

Update: 2017-07-30 00:00 GMT


स्वदेश वेब डेस्क।
आज कल सभी लोग कुछ ना कुछ चटपटा खा ही लेते हैं। ज्यादातर हु सभी फास्टफ्रूड, समोसा और जलेबी आदि। यह सभी वस्तुएं मैदा से बनी पसंद करते हैं। जिनका उपयोग करने से सेहत खराब हो सकती है साथ ही कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न होने की संभावना हो जाती हैं। हम आपको बता दें कि मैदा खाने से कौनसी बीमारियां होती हैं।

-मैदा के अधिक सेवन से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। क्योंकि मैदा में प्रोटीन नहीं होता हैं जो पेट मे जाने के बाद एसिडिक बन जाता हैं। जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

-मैदा के ज्यादा उपयोग की वजह से फूड एलर्जी भी हो सकती हैं। मैदे में अधिक मात्रा में ग्लूटन पाया जाता है जो खाने को साफ्ट बनाता हैं।

-मैदा के उपयोग से दिल से संबंधित रोग होने की संभावना अधिक हो जाती हैं। मैदे का नियमित रूप से उपयोग करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती हैं। जिसकी वजह से हम बार-बार बीमार होते हैं।

-जो रोज मैदा का उपयोग करते हैं। उनका वजन बढऩे लगता हैं और इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल और खून में ट्राइग्लीसराइड भी बढ़ता है।

-मैदा की वस्तुओं का उपयोग करने से पेट खराब रहता हैं। मैदा में फाइबर नहीं होने की वजह से कब्ज होने की संभावना रहती हैं। अगर आपने मैदा से बनी वस्तुओं का अधिक उपयोग किया तो कुछ ही घण्टों में इसका परिणाम सामने दिखाई दे जाएगा।

Similar News