SwadeshSwadesh

नैचुरली पिंक लिप्स रखने के उपाए

Update: 2017-07-30 00:00 GMT

स्वदेश वेब डेस्क। आज कल लडकियां लिप्स को खूबसूरत बनाये रखने के लिए तरह-तरह की लिपस्टिक और लिप बाम का उपयोग करती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक और लिप बाम का अधिक उपयोग करने से लिप्स का नेचुरल ग्लो खो जाता है और लिप्स काले पडने लगते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप नैचुरली पिंक लिप्स पा सकते हैं और ये उपाय है होममेड लिपस्टिक। तो आइये जानिए कैसे बनाते है इसे

सामग्री - चुकंदर का रस, ग्लिसरीन- 1 छोटा चम्मच, विटामिन-ई एक कैप्सुल

विधि - इसे बनाने के लिए पहले चुंकदर के रस में ग्लिसरीन और विटामिन-ई का कैप्सुल अच्छे से मिलाएं और मिक्स करें और होंठो पर लिपस्टिक की तरह लगाएं। चुंकदर में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो लिप्स को मॉइस्चर देते हैं और विटामिन ई लिप्स को फ्रेश रखेगा। ग्लिसरीन लिप्स की डेड स्किन को हटाएगी।

Similar News