SwadeshSwadesh

लंदन में भारतीय मूल की मुस्लिम महिला की हत्या

Update: 2017-07-26 00:00 GMT


ब्रिटेन। ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक मुस्लिम महिला का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह जानकारी बुधवार को मीउिया रिपोर्ट से मिली।

स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक, अरब के एक मुस्लिम शख्स के साथ रोमांस की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध अॉनर किलिंग मानकर जांच कर रही है।

विदित हो कि घटना की शिकार महिला को मंगलवार को एक दूसरी महिला के साथ अगवा किया गया और दक्षिण पश्चिम लंदन के किंगस्टन-अपऑन-टेम्स में एक जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बुधवार को उसकी हत्या कर दी गई। मुजाहिद अरशिद (33) को महिला का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों में विम्बलडन मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। उसके एक अन्य सहयोगी विन्सेंट टप्पू (28) पर दोनों महिलाओं का अपहरण करने का आरोप है।

***

और पढ़े...

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को दहलाने की फिराक में है लश्कर-ए-तैयबा

अमेरिकी सांसद टेड पो ने कहा - पाकिस्तान को पीठ में छुरा घोंपने वाला देश

रीता तेवतिया ने कहा - भारत-चीन सीमा पर मौजूदा गतिरोध का द्विपक्षीय कारोबार नहीं पडेगा असर

Similar News