SwadeshSwadesh

डोकलाम विवाद को लेकर अधिकांश चीनी युवा बेखबर

Update: 2017-07-24 00:00 GMT


बीजिंग।
पिछले एक महीने से डोकलाम विवाद को लेकर चीन लगातार अपनी दादागिरी दिखा रहा ह।, भारत को धमकियां दे रहा है, लेकिन अधिकांश चीनी युवक इससे बेखबर हैं। यह जानकारी रविवार को मीडिया मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विशेषज्ञ इसकी वजह चीनी युवकों का सरकारी मीडिया नजर नहीं होना मानते हैं। नतीजा है कि ट्विटर के चीनी वर्जन 'सिना वेईबो' पर 50 ट्रेंडिंग टॉपिक में डोकलाम विवाद कहीं भी नजर नहीं आया, जबकि चीन में इसके 340 मिलियन से ज्‍यादा यूजर्स हैं।

यह संकेत है कि सरकारी मीडिया का एक धड़ा भारत के खिलाफ माहौल तैयार करने में सफल नहीं रहा। संभवत: ऐसा इसलिए कि आम चीनी नागरिकों के बीच भारत को लेकर दुश्‍मनी का कोई इतिहास नहीं रहा है, जबकि 2012 में क्षेत्रीय विवाद के दौरान चीन के अति-राष्‍ट्रवादी जापान के खिलाफ देशभक्ति की अलख जगाने में कामयाब रहे थे। दोनों देशों के बीच पहले भी काफी विवाद रहे हैं।

***

और पढ़े...

एडमरिल सुनील लांबा मोजाम्बिक और तंजानिया दौरे पर हुए रवाना

इराकी विदेश मंत्री इब्राहिम अल-जवाहरी पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे

संयुक्त अरब अमीरात : जहाज पर फंसे पांच भारतीय नाविक लौटेंगे घर

Similar News