SwadeshSwadesh

अमरूद के सेवन से रहती ये बीमारियाँ दूर, जानिए क्या है इसके फायदे

Update: 2017-07-20 00:00 GMT


स्वदेश वेब डेस्क।
जी हाँ, आपको बता दें कि फलों में अमरूद काफी लाभकारी माना गया है। खाने में यह बहुत मीठा होता है। इसके अंदर छोटे-छोटे अनगिनत बीज होते हैं। बता दें अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है। कई घरों में भी इसके पेड लगे मिल जाते हैं। पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।

बता दें कि आयुर्वेद के जानकर के मुताबिक अमरूद की तासीर बहुत ठंडी होती है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है।

ये है इसके फायदे-

-अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। पाचन क्रिया के लिए ये बेहतरीन फल है।

-यदि बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा।

-मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।

-अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।

-यदि कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है।

-पित्त की समस्या होने पर उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

***
और पढ़े...

शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए करे प्रतिदिन इसका उपयोग

इन आसान तरीकों से दूर हो जायेगी "कैल्शियम" की कमी

मानसून में इस तरह रखे अपनी सेहत का ख्याल

Similar News