SwadeshSwadesh

कांग्रेस के शासन में गरीबों के लिए घड़ियाली आंसू बहाए गए

Update: 2017-07-19 00:00 GMT

 

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली है। प्रधान ने राहुल गांधी के केंद्र सरकार को असफल और दलितों का उत्पीड़न करने के आरोप पर निशाना साधा। 

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा, 'एक सज्जन जो बार-बार भारत का दौरा करते हैं| वे अपनी दादी के घर रुकते हैं, वह पूछते हैं कि मोदी सरकार गरीबों के लिए क्या कर रही है| मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि हम हमारी कल्याणकारी योजना के तहत उन्हें पेट्रोल पम्प मुहैया करा रहे हैं।

प्रधान ने आज बुधवार को दिल्ली में अनुसूचित जाति के लोगो को पेट्रोल पम्प वितरण के दौरान यह बात कही। प्रधान ने कहा, 'कांग्रेस के शासन में गरीबों के लिए घड़ियाली आंसू बहाए गए। यह काफी नहीं है। आपको काम करना चाहिए। मोदी सरकार ने काम किया है।'

Similar News