SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री ने दी शीतला सहाय को श्रद्धांजलि

Update: 2017-07-17 00:00 GMT

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बाणगंगा रोड स्थित के.एन. प्रधान तिराहे पहुँचकर पूर्व मंत्री शीतला सहाय और पूर्व मंत्री के.एन. प्रधान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने के.एन. प्रधान की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और सहाय के चित्र पर मार्ल्यापण किया। आज सहाय और प्रधान की पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर के.एन. प्रधान की पत्नी गायत्री प्रधान, अन्य परिजन, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Similar News