SwadeshSwadesh

जीरे के पानी का उपयोग करने से नहीं आएगी खून की कमी

Update: 2017-07-15 00:00 GMT


हेल्थ डेस्क।
जी हाँ आपको बता दें  कि जीरे का इस्तेमाल तो लगभग सभी घरों में किया जाता है। ये हमारे खाने के स्वाद को बढ़ने का काम करता है। जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट मौजूद होते है। इसके अलावा इसमें न्यूट्रिएंट्स की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है। जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। पर क्या आपको पता है कि जीरे से ज़्यादा जीरे का पानी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

इस तरह बनाये जीरे का पानी -

इसे बनाने के लिए रात में थोड़े से जीरे को लेकर 1 गिलास पानी में डालकर छोड़ दे। सुबह उठने पर इस पानी को गर्म करके छान ले.अब इस पानी का सेवन खाली पेट में करे।

ये हो सकते है फायदे-

-अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपके लिए जीरे के पानी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है।

-शुगर मरीज के लिए जीरे का पानी एक रामबाण दवा होता है। इसका सेवन से बॉडी में ब्लड शुगर के लेवल को कण्ट्रोल में रखता है।

-ये पानी हमारे शरीर में रक्त के बहाव को सही बनता है। जिससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

-जीरे के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं जो हमारी बॉडी में जाकर हमारी पाचनक्रिया को भी ठीक करने का काम करते है। और साथ ही पेट की कई समस्याओ से भी बचाव करता है।

-अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन करे।

***

और पढ़े....

बढ़ते वजन को कम करने के लिए करें, ये उपाय

तम्बाकू की लत से बाहर निकालने के लिए ‘बी हेल्दी-बी मोबाइल’ सेवा

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है काला नमक

Similar News