नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 69 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
बता दें कि मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, मेरे सहयोगी, जमीन से जुड़े व्यक्तित्व और शानदार नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। शाह ने भी सिंह के दीर्घायु और स्वाथ होने की कामना की है।
इसके जवाब में सिंह ने मोदी और शाह का ट्विटर पर आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री को शुभकामनाओं और सद् इच्छाओं के लिए धन्यवाद।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को हुआ था और वह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।