SwadeshSwadesh

21 जून रहा साल का सबसे लंबा दिन

Update: 2017-06-22 00:00 GMT

 

नई दिल्ली। आम तौर पर 21 जून साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। बुधवार को भारत में सूर्योदय से सूर्यास्त तक की अवधि 13 घंटे 57 मिनट रही।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंग्लैण्ड में बुधवार को सूर्योदय 4:45 पर हुआ और सूर्यास्त का समय 9:31 है। इस प्रकार वहां 16 घण्टे 46 मिनट का दिन रहा।

भारतीय ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लंबाई में पड़ती हैं। इस कारण यह साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूरज सबसे ऊंचे शिखर पर रहता है, जिस वजह से लोगों को कुछ समय के लिए अपनी परछाई भी नहीं दिखाई देती है। भारत में कर्क रेखा मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से गुजरती है। अतः इन राज्यों में रहने वाले लोगों को इसका एहसास आसानी से होता है।

Similar News