SwadeshSwadesh

कपिल मिश्रा लगायेंगे आप के भ्रष्टाचार के सबूतों की प्रदर्शनी

Update: 2017-06-02 00:00 GMT

 

-File Photo 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कपिल मिश्रा शनिवार को आप नेताओं एवं दिल्ली सरकार के मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सबूतों की प्रदर्शनी लगायेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किया जायेगा।
मिश्रा ने दावा किया कि उन्हें इस प्रदर्शनी के लिए आप कार्यकर्ताओं और दिल्ली सरकार के अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है।

कपिल ने कहा कि एक बार फिर से इंडिया अगेंस्ट करप्शन को जिंदा कर केजरीवाल के भ्रष्टाचार को सामने लाया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के सामने अब तक के घोटालों के सबूत रखे जाएंगे। गुरूवार को उन्होंने फिर से केजरीवाल को चुनाव लड़ने की चेतावनी देते हुए कहा,आप(केजरीवाल) का जनाधार समाप्त हो गया है। जनता आप (केजरीवाल) को नकार चुकी है।

Similar News