SwadeshSwadesh

लंदन के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, कई लोगों के मारे जाने आशंका

Update: 2017-06-14 00:00 GMT

लंदन। लंदन की मशहूर 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में बुधवार सुबह आग लग गई है। घटनास्थल पर 40 दमकल गाडिय़ां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के आसपास के रास्तों को सील कर दिया। आग इतनी भयावह है कि लोग इमारत के ढहने की आशंका जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह एक रिहायशी इमारत है। बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इमारत से आग की लपटे उठ रही हैं। इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं यानी इसमें करीब 120 परिवार रहते हैं। फिलहाल इसमें हताहत लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। लंदन फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट कमिश्नर डैन डैली ने बताया कि राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है।

आग की लपटे इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई है।  अभी तक आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाई है। ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के नोट्टिंग हिल के नजदीक लातिमेर रोड पर स्थित है। आग बुझाने के लिए 40 दमकल गाडिय़ों और 200 दमकलकर्मियों को लगाया गया है।

Similar News