SwadeshSwadesh

क्रिकेटर पुजारा और हरमनप्रीत कौर अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित, हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को खेल रत्‍न देने की सिफारिश

Update: 2017-05-08 00:00 GMT


नई दिल्ली| चेतेश्वर पुजारा और भारतीय महिला टीम की सदस्य हरमनप्रीत कौर को बीसीसीआई ने अच्छे प्रदर्शन को देखते अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है और साथ ही हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को खेल रत्‍न देने की भी सिफारिश की | लेकिन बीसीसीआई की तरफ से राजीव गांधी खेल रत्न के लिए किसी को नामित नहीं किया है। नामो को  खेल मंत्रालय के पास भेज दिया गया है | और बीसीसीआई ने यह भी कहा की पिछले सत्र में दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमारी तरफ से सर्वसम्मति से इनके नामों पर फैसला किया गया।

हम आपको बता दे की तीस साल के पुजारा के करियर में  48 टेस्ट में 51 से अधिक की औसत से 3798 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।  हरमनप्रीत सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टी20 श्रृंखला और महिला एशिया कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं हाकी इंडिया ने सीनियर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सरदार सिंह के नाम की सिफारिश भारत के शीर्ष खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की।सरदार ने 2003-04 में भारतीय टीम के पोलैंड दौरे के दौरान जूनियर टीम के साथ पदार्पण किया। वर्ष 2006 में सरदार ने पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर टीम की ओर से पहला मैच खेला। सरदार को 2010 और 2011 में एआईएच की 18 सदस्यीय आल स्टार टीम में शामिल किया गया। वह 2008 सुल्तान अजलन शाह कप में टीम की अगुआई करते हुए भारत के सबसे युवा कप्तान बने। उन्हें 2012 में अर्जुन पुरस्कार और 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

वही साथ साथ बीसीसीआई ने अन्य खिलाड़ियों में एसवी सुनील, धरमवीर सिंह और दीपिका के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार जबकि आरपी सिंह और सुमराई तेते के नाम की सिफारिश ध्यानचंद पुरस्कार के लिए की गई है। कोच संदीप सांगवान और रोमेश पठानिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई है।


Similar News