SwadeshSwadesh

रोक के बावजूद सहारनपुर पहुंचे राहुल, नायडू ने साधा निशाना

Update: 2017-05-27 00:00 GMT

सहारनपुर| दंगा प्रभावित सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जाने पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने निशाना साधा है। शनिवार को नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ‘तस्वीर अवसरवादी’ हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी तस्वीर खिचवाने के खिंचवाने के तैयार रहते हैं। जहां भी तस्वीर खिंचवाने का मौका होता है वो वहां पहुंच जाते हैं।’

बता दें कि शनिवार को राहुल गांधी को संबंधित अधिकारियों द्वारा सहारनपुर आने के लिए इजाजत नहीं दी गई। बीते शुक्रवार (26 मई, 2017) को उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) आदित्य मिश्रा ने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि दंगा प्रभावित क्षेत्र में कानून व्यवस्था वापस बहाल होने के लिए यहां से दूर रहें। एडीजी मिश्रा ने कहा, ‘हमने सभी राजनीतिक पार्टियों से गुजारिश की है कि वे क्षेत्र में शांति बहाल होने तक ना आएं।’

हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इजाजत ना मिलने के बाद भी राहुल गांधी सहारनपुर पहुंचे। प्रशासन द्वारा रोके जाने पर राहुल गांधी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में नहीं गए लेकिन उन्होंने सरसावा गांव में पंचायत कर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की।

Similar News