SwadeshSwadesh

साबुन से हाथ धोकर खाये खाना....

Update: 2017-05-25 00:00 GMT

पानी से जब हम हाथ धोते है तो हमारे हाथों से कीटाणु नहीं जाते है। हाथों को पूरी तरह से साफ करने के लिए साबुन से हाथ धोना आवश्यक है। ताकि कीटाणु पूरी तरह से खत्म हो जाए। अगर आप कुछ भी खाने से पहले हाथ नहीं धोते है तो आप इन बीमारियों के कभी भी शिकार हो सकते हैं।

1- प्राय: बच्चों में डायरिया की शिकायत आमतौर पर देखने को मिलती है। खाना खाने से पहले सही तरह से हाथ न धोने पर भी इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि यह पाचन तंत्र से जुड़ी हुई होती है।

2- अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते है तो इसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। पाचन क्रिया सही ना होने पर दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस की तकलीफ हो जाती है।

3- गंदे हाथों से खाना खाने से फूड इंफेक्शन भी हो सकता हैं। पूरे दिन में हम कई चीजों को छूते है जिससे हाथों में कई ऐसे रोगाणु चिपके रहते हैं। इससे फूड इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

4- बिना हाथ धोए खाना खाने से गले की इंफेक्शन हो सकती है। इसके अलावा कफ और खराश की शिकायत हो जाती है।

 

Similar News