दोस्त रणवीर सिंह के ‘बागी तेवर’ पसंद है प्रियंका को

Update: 2017-05-25 00:00 GMT

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उसे अपने सह-कलाकार और दोस्त रणवीर सिंह के ‘बागी तेवर’ पसंद हैं। लाइव विथ केली एंड रयान’ के शो पर हाल में दिखी 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रणवीर बहुत क्यूट हैं।

केली ने उनसे पूछा कि उनके पसंदीदा सह कलाकार कौन हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि मेरे भारतीय सह-कलाकार। उनका नाम रणवीर सिंह है। उनके तेवर बागी हैं और हां, वह क्यूट हैं।इस पर शो की प्रस्तोता ने कहा कि हां, वह बहुत आकर्षक हैं।

प्रियंका और रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गुंडे’ और ‘दिल धडक़ने दो’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। प्रियंका ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म दो जून को रिलीज होगी।

Similar News