SwadeshSwadesh

विधायक योगेन्द्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Update: 2017-05-22 00:00 GMT

आगरा। उप्र मुख्यमंत्री द्वारा महानगर की दक्षिण सीट से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय को भाजपा विधानमण्डल दल का सचेतक मनोनीत करने के बाद लखनऊ से रविवार को आगरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शहरभर में उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड पर महानगर महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, जेडी शर्मा, बबलू लोधी, संजीव चौबे, अपर्णा सिंह, अनिता खरे, अवधेश रावत, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, ललित चतुर्वेदी, राजकुमार खंडेलवाल आदि कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

जेपी होटल के सामने प्रदीप राठौर,  गनेश चंद, रश्मि सिंह, मोहन सिंह लोधी, पन्ना पैराडाइज होटल पर सुनील दुबे, मनीष थापक, महापौर इंद्रजीत आर्य, ताज व्यू चौराहे पर सतीश शर्मा, जयदीप सोनकर, प्रतिमा भार्गव, मुकेश पालीवाल, सुधीर गोयल, मनोज शर्मा, संजय जैन,  व्यापार मंडल के टीएन अग्रवाल, अमर होटल पर अमरदेव साहनी, सरदार कवलजीत सिंह, अशोक जैन, जवाहर डाबर, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर विनय पाटनी, विनोद बघेल, भूपेंद्र सिंह, श्रीभगवान गुप्ता, प्रतापपुरा पर राघवेंद्र मुद्गल,  रुप्पी भाई, बेनी सिंह, शंशाक भदौरिया, कलक्ट्रेट पर राजीव लवानिया, राजू मेहरा, ओमप्रताप सिंह, नीतेश शिवहरे, धाकरान चौराहा निहाल सिंह धाकड़, मंजू वाष्र्णेय, पिंकी सक्सेना, कोठी मीना बाजार पर हेमंत भोजवानी, अवधेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के अशफाक सैफी, ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर प्रशांत पोनिया, सोनू चौधरी, दिनेश अगररिया व बॉबी वर्मा ने स्वागत किया।

Similar News