SwadeshSwadesh

अवैध नल कनेक्शन पड़कने गए निगमकर्मियों से मारपीट

Update: 2017-05-19 00:00 GMT


इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र के कुमावतपुरा में शुक्रवार को सुबह नगर निगम की टीम अवैध नल कनेक्शन की जांच के लिए पहुंची और एक व्यक्ति के यहां का नल कनेक्शन विच्छेदन करने के दौरान विवाद हो गया। इसके चलते निगमकर्मियों पर हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एक निगमकर्मी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


इन दिनों नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों की जांच करते हुए हाथों-हाथ उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार सुबह जब निगम की टीम कुमावतपुरा क्षेत्र में पंकज और अशोक देवड़ा के मकान पर जांच के लिए पहुंची तो दोनों विवाद करने लगे। टीम ने पानी की टंकी पर लगी टाइल्स उखाड़कर कनेक्शन काटने का प्रयास किया। इस बात पर अशोक व पंकज भड़क गए और निगमकर्मियों से गाली गलौज पर उतर आए। नौबत मारपीट तक पहुंची तो दोनों ने निगमकर्मियों पर हमला कर दिया। इससे क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। बताते हैं कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। निगमकर्मी राम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Similar News