SwadeshSwadesh

डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने राजनाथ को घाटी के ताजा हालात से रूबरू कराया

Update: 2017-05-17 00:00 GMT

 

 
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लगातार जम्मू कश्मीर के हालात पर नजर बनाये हुए हैं| इसके लिए वे लगातार घाटी की ताजा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में बुधवार को जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने राजनाथ से नार्थ ब्लॉक में मुलाकात की। निर्मल सिंह ने राजनाथ को कश्मीर के ताजा हालात से रूबरू करवाया और हिंसा फ़ैलाने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी के कुछ जगह पर पिछले कई माह से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है| केंद्र लगातार स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयासरत है। इससे पूर्व राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर जवानों के सिर काटने की नापाक हरकत पर हर देशवासी का दिल दर्द से भरा हुआ है, लेकिन अब यह दर्द ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला। पाकिस्तान को उसके ही लहजे में करारा जवाब मिलेगा।' राजनाथ ने तल्ख लहजे में कहा कि हम इसे बर्दाश्त करने नहीं जा रहे। राजनाथ ने यह भी कहा कि हम ऐलान करके कुछ नहीं करते। जब भी कदम उठाएंगे सब कुछ अचानक होगा, लेकिन इतना तय है कि होगा जरूर।

Similar News