SwadeshSwadesh

माँ की ममता वरदान

Update: 2017-05-15 00:00 GMT



माँ की ममता वरदान है
सच कहूं तो माँ भगवान है।
माँ के चरणो में जन्नत है
माँ के स्वरूप में ईश्वर है।।

माँ के पुण्य से जगत बना है
ईश्वर को भी माँ ने जना है।
माँ ममता का एक कलश है
जीवन जोत है अमृत रस है।।

मुसीबतों में नई रहा बनती है माँ
सभी का एक मात्र अरमान है माँ।
माँ हमारी दुआ का सहारा है
जो जिन्दगी भर साथ रहता है।।

दुनियाँ के काँटो को फूल बनाती
सदा उस पर खड़ी रहती है।
माँ की ममता वरदान है
सच कहूं तो माँ भगवान है।



दीपा घेंघर
(ग्वालियर)




Similar News