SwadeshSwadesh

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची साक्षी मलिक

Update: 2017-05-12 00:00 GMT

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक (60 किलो) ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। साक्षी का सामना अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जापान की रिसाको कवाइ से होगा।

साक्षी ने कजाखस्तान की ए. कासीमोवा को शिकस्त दी है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उसने उजबेकिस्तान की नाबीरा इसेंबाएवा को 6-2 से हराया था।
ओलंपिक पदक जीतने वाली साक्षी पहली भारतीय महिला पहलवान हैं, जिसने रियो में (58 किलो) वर्ग में कांस्य जीता था। इससे पहले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में उसने रजत पदक जीता था। वहीं दोहा में 2015 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। साक्षी के फाइनल में पहुंचने से भारत को कम से कम एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक तो मिलना तय हो गया है।

Similar News