SwadeshSwadesh

अटल जी के गांव को आदर्श गांव बनाएगी योगी सरकार

Update: 2017-05-11 00:00 GMT

 

 -उप्र उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी स्वदेश को जानकारी

-पर्यटक की दृष्टि से बटेश्वर को विकसिक करने की योजना

 आगरा। ‘जननी-जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’..संस्कृत की यह सुक्ति हमने कई बार सुनी है लेकिन व्यवहार में देखें तो यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व विख्यात साहित्यकार पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मस्थली आगरा के बटेश्वर गांव की सांस्कृतिक सम्पन्नता से मेल खाती दिखेगी। ऐतिहासिक बटेश्वर गांव का जैसा ऐतिहासिक स्वरूप है, वैसा ही अटल जी का विशाल व्यक्तित्व। पूर्व की सरकारों ने बटेश्वर के आसपास चंबल सफारी तो बनाई लेकिन बटेश्वर को कभी भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं किया। वर्षो की उपेक्षा के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्तमान उप्र की सरकार जल्द ही बटेश्वर को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने जा रही है।

गुरूवार को आगरा आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से जब स्वदेश संवाददाता ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार के रूख पर प्रश्न किया तो दिनेश शर्मा ने कहा कि अटल जी के गांव बटेश्वर को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने गांव बटेश्वर में दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अन्तर्गत विद्युतीकरण से आच्छादित करने तथा सड़क हैण्डपम्प व अन्य कार्य कराये जाने के भी निर्देश दिए। बता दें कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थान बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मस्थान है और विकास की दृष्टि से यह गांव आज भी बदहाल है। जबकि इस गांव को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की तमाम बातें होती रहीं लेकिन हालात कड़वी हकीकत बयां करते हैं। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने बटेश्वर के नजदीक ही चंबल सफारी के विकास के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन इस गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। अब योगी सरकार के दौरान बटेश्वर को आदर्श ग्राम के तौर पर विकसित कर इस क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार से अलग पर्यटन विकास की नीति का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। 

सांसद आदर्श ग्राम योजना की निराशाजनक स्थिति

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सासंद आदर्श ग्राम योजना की निराशाजनक स्थिति है। इसमें सुधार किया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण कर गोद लिए गांवों की स्थिति का पता लगाया जाएगा।

 

 

 
 
G
M
T
 
               
 
 
 
Text-to-speech function is limited to 200 characters
 
  Options : History : Help : Feedback Close

Similar News