SwadeshSwadesh

रेसिपी - पकोड़ा मसाला

Update: 2017-05-10 00:00 GMT
 - प्रेक्षा नाईक 

 
पकोड़े बनाने के लिए उपयोग में आने वाली सामग्री 
 
बेसन - 1 कटोरी 
पका चावल - 1 कटोरी 
पालक कटा हुआ -1 कटोरी 
हरि मिर्च - 2 बारीक कटी हुई 
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर -1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
अजवायन - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
पानी - यदि आवश्यक हो
तेल - आवश्यकतानुसार 
 
ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री
 
प्याज - 1 कटोरी (बारीक कटी हुई)
टमाटर -1 कटोरी (बारीक कटा हुआ)
जीरा -1/2 चम्मच 
तेल - 2 टेबल स्पून 
हींग - 1 चुटकी 
धनिया पाउडर - 2 बड़े चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच 
ताजी मलाई - 1/2 चम्मच 
हरा धनिया कटा हुआ  
पानी - 1 से 2 गिलास 
 
विधि: 
 
सर्वप्रथम एक बर्तन में चावल, बेसन, पालक तथा सभी मसाले मिलाकर उसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। फिर मध्यम ऑच पर गरम तेल में सभी बॉल्स को हल्का सुनहरा होने तक तल कर अलग निकाल लें।
 उसके पश्चात् ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में 2 बड़े (टेबल स्पून) तेल गरम करके उसमें जीरा,हींग डालकर तड़का लगा लें। फिर उसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक पकने दें। उसके बाद कटा टमाटर डालकर अच्छी तरह पकने के बाद सभी मसाले डालकर अच्छी तरह पकने दें। अब उसमें पानी डालकर एक दो उबाल आने दें, तथा तले हुए बॉल्स (पकोड़े) डालकर पॉच मिनट उबलने दें। उसके बाद हरा धानिया डालकर ऊपर से मलाई डालकर गर्मोगर्म पराठे या नान या मिस्सी रोटी के साथ सर्व करें। 
 
*****
 
 
 
 
G
M
T
 
               
 
 
 
Text-to-speech function is limited to 200 characters
 
  Options : History : Help : Feedback Close

Similar News