SwadeshSwadesh

युद्धवीरों के नाम आज ईडन गार्डन

Update: 2017-04-29 00:00 GMT

कोलकाता। देश की रक्षा को समर्पित चार युद्धवीरों के नाम आज ईडन गार्डन पर छाया जब बंगाल क्रिकेट संघ कैब ने स्टेडियम के चार ब्लॉक का नाम इनके नाम पर रखा।

लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, कर्नल एनजे नायर, हवलदार हंगपन दादा और सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम की पट्टियों का आज यहां समारोह में अनावरण किया गया।

यह स्टेडियम रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बना है और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष बीएन दत्त और जगमोहन डालमिया तथा पूर्व क्रिकेटर पंकज राय के नाम पर ब्लाक रखने के बाद यह औपचारिकता तय थी।

कर्नल थापा ने लद्दाख में चीन के खिलाफ आक्रमण भी अगुआई की थी और उन्हें युद्ध के समय के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। बंगाल क्षेत्र के कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट जनरल गिरिराज सिंह और कैब के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने उनके नाम का अनावरण किया।

पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने कर्नल एनजे नायर जबकि कैब अध्यक्ष गांगुली ने हवलदार हंगपन दादा की नाम की पट्टियों का अनावरण किया।

परमवीर चक्र से सम्मान सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम की पट्टिका का अनावरण पूर्वी सेना कमांड मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट दुष्यंत सिंह और कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने किया।

Similar News