SwadeshSwadesh

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत, आप-कांग्रेस साफ

Update: 2017-04-26 00:00 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को एमसीडी चुनाव परिणाम के आकड़े जारी किये। तीनों नगर निगम की 272 सीटों में से 270 सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसमें से भाजपा ने 179 सीट पर जीत हासिल की।

आयोग के अनुसार....

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 63 सीटों में से भाजपा ने 47, आप ने 11, कांग्रेस ने 3 और बसपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की 104 सीटों में से भाजपा ने 69 सीट, आप ने 16 सीट, कांग्रेस ने 11 सीट, 04 सीटों पर निर्दलीय, एक पर इनेलो और एक पर सपा ने जीत हासिल की।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की 103 सीटों में से भाजपा को 63 सीट, आप को 20 सीट, कांग्रेस को 15 और बसपा को 01 सीट पर विजय हासिल हुई।

Similar News