रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज प्रदेश प्रवास पर

Update: 2017-04-20 00:00 GMT

जबलपुर। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार शाम को संक्षिप्त प्रवास पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे जबलपुर होते हुए उमरिया जाएंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार की शाम 5.30 बजे एयर इण्डिया के विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर आएंगे। प्रभु यहां करीब आधा घण्टे रुकेंगे और शाम 6 बजे रेल मार्ग से उमरिया प्रस्थान करेंगे।

Similar News