SwadeshSwadesh

कैबिनेट का फैसला, मुंबई ट्रॉन्स हॉर्बर लिंक प्रोजेक्ट को सीधे जापानी मदद

Update: 2017-04-19 00:00 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि आधारभूत संरचना से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट कर रही सरकारी एजेंसियां अब सीधे विदेशी मदद ले सकेंगे। जिससे देश में चल रहे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे हो सकेंगे।

कैबिनेट ने महाराष्ट्र सरकार की एजेंसी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवेल्पमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को मुंबई ट्रॉन्स हॉर्बर लिंक प्रोजेक्ट के लिए जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जिका) को सीधे कर्ज लेने का अधिकार दे दिया है। जिका इस प्रोजेक्ट में म्हाडा का ऑफिशियल डेवेल्पमेंट एस्सिटेंस (ओडीए) है।

मुंबई ट्रॉन्स हॉर्बर लिंक की लागत 17 हजार 854 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिसमें से जापानी एजेंसी जिका से 15 हजार 109 करोड़ रुपये का कर्ज मिलेगा।

 
 
G
M
T
 
               
 
 
 
Text-to-speech function is limited to 200 characters
 
  Options : History : Help : Feedback Close

Similar News