SwadeshSwadesh

धोनी ने अपने करियर में पूरे किये 24000 रन

Update: 2017-04-17 00:00 GMT

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 24000 रन पूरे कर लिये हैं। धोनी ने यह उपलब्धि बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 25 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेलकर हासिल की। इसमें धोनी के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोनों के रन शामिल हैं। ऐसा करने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने किया है।

खराब फॉर्म से काफी हद तक उतरते हुए 28 रनों की पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके साथ उन्होंने उस समय अपने फैंस का दिल जीता जब युजवेंद्र चाहल की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ते हुए गेंद को चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। धोनी इससे पहले के चार मैचों में फ्लॉप रहे थे। लेकिन यहां उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बैटिंग की। हालांकि वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और वॉटसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Similar News