SwadeshSwadesh

सोयबीन पुलाव

Update: 2017-04-16 00:00 GMT

सोयबीन पुलाव

सामग्री: 1 कप भिगी हुई सोयबीन, 1 1/2 टेबल स्पून तेल, 1 तेज पत्ता, दालचीनी, 2 लौंग और 2 इलाइची, 1 टेबलस्पून जीरा, 1 कटी प्याज, 1 कटा टमाटर, पिसा अदरक पेस्ट, 1 हरी मिर्च, 1 कप बीन्स, गाजर और चावल, 1/2 टी स्पून गरम मसाला,  1 टी स्पून लाल मिर्च, दही, पिसा धनिया, हरा धनिया,    2 1/2 गिलास पानी,  नमक स्वादानुसार

विधि: गैस जलाकर बर्तन में तेल डालें। सबसे पहले उसमें तेज पत्ता, जीरा, दालचीनी, लौंग और इलाइची डालें। इसके बाद प्याज को डालकर भूनें। प्याज ब्राउन होने पर अदरक हरी मिर्च और टमाटर डालें। बाद में कटी बीन्स, गाजर और चावल डालें।
आखिर में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। इसमें दही, सोयाबीन और धनिया पत्ती डालें। सब कुछ डालने के बाद पानी डालें और धीमी आंच पर 15 मिनट पकाएं। और आपके सोया चंक पुलाव तैयार है।

Similar News