SwadeshSwadesh

भीम महोत्सव की होगी बेहतर व्यवस्था

Update: 2017-04-01 00:00 GMT

आगरा। भीम महोत्सव आयोजन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी नगर धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्टेट सभागार में बैठक की। अपर जिलाधिकारी नगर  ने आयोजन समिति के द्वारा मांगे गये व्यवस्थाओं से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बिजली विभाग से कहा कि आयोजन समिति द्वारा आवेदन किए जाने पर बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गतवर्षों की भांति विभागों द्वारा जो भी कार्य कराये जाते रहे हैं। उसके अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही शुरू कर दें।  

इस दौरान एसपी सिटी सुशील घुले ने कहा कि आयोजन स्थल पर भीड़ को देखते हुए अधिक संख्या पुलिस बल तैनात रहेगा। आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। स्थल क्षेत्र में आने वाली शराब की दुकानों की जांच कर सायं 5 बजे तक बन्द कराना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फायर बिग्रेड गाड़ी आयोजन के सम्पूर्ण अवधि तक उपलब्ध रहेगी।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भीम महोत्सव के आयोजन 20 से 23 अप्रैल तक किया जाएगा इसके सफल व शान्तिपूर्व अन्तर्गत सीवर का साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था बेहतर हो व पानी की टैकरों की मांग जल संस्थान से की। समिति ने नगर निगम से मच्छरों को नष्ट करने की व्यवस्था मार्ग में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोडियम के बल्व लगाने की मांग की। चिकित्सा विभाग से कैम्प लगाने, एम्बुलेंस व मेडिकल टीम जो आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहें। गरीब लड़कियों की शादी में प्रशासन  द्वारा मिलने वाले वाले सहयोग की राशि चेक समय पर उपलब्ध करा दिए जाए। समिति ने अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिये सिविल डिफेन्स से सहयोग करने को कहा।

Similar News