SwadeshSwadesh

खास मौके पैर ट्राई करें ये आइलाइनर

Update: 2017-03-05 00:00 GMT

आजकल लड़कियां अपने आउटफिट्स के साथ मैच करते रंगों के आइलाइनर लगा रही हैं।  एक से ज्यादा रंगों के इस्तेमाल से आइलाइनर लगा कर आप भी खुद को फैशन के हिसाब से अपडेट रख सकती हैं। कलर्ड आइलाइनर लगाने से आपकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आएगी।

1- लड़कियों को पिंक कलर बहुत पसंद होता है। आप इस कलर को आंखों पर भी ट्राई कर सकते हैं। यह कलर आपको स्टाइलिश और ट्रैंडी लुक देगा।

2-व्हाइट आइलाइनर  आपकी आंखों का क्लासी लुक देगा। आप इसके साथ और भी रंग का आंखोें पर अप्लाई कर सकती हैं।

3-ग्रीन कलर का ट्रैड आजकल खूब चल रहा है। आप कपड़ों के साथ इस रंग को आंखों पर भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आंखें और भी खूबसूरत दिखाई देंगी। इसे आप पार्टी और फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।

4-पार्टी में जा रही हैं और ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहती तो इसके लिए सिल्वर आइलाइन बैस्ट ऑप्शन है। आपकी आंखें बहुत खूबसूरत लगेगी।

5-हैवी ड्रैस के साथ गोल्डन कलर का आइलाइन लगा कर ट्रैंडी लुक पा सकती हैं।

Similar News