SwadeshSwadesh

बबीना छावनी में निकला संघ का पथ संचलन

Update: 2017-03-28 00:00 GMT

व्यापरियों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

बबीना। भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बबीना छावनी का विशाल पथ संचलन निकाला गया। जिसका शहर के कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पूरी तरह अनुशासन के साथ निकाला गया यह पथ संचलन शहर वासियों को सुखद अनुभूति करा रहा था।

संचलन मार्ग में आने वाले लगभग दस चौराहों पर सभी स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। तदुपरान्त स्थानीय बुधबाजार में हुये आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में झांसी महानगर प्रचारक मनोज जी ने कहा कि आज के ही दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था और आज के ही दिन भगवान बृम्हा जी ने कालगणना आरम्भ की थी। उन्होने कहा कि आज के ही दिन दयानन्द सरस्वती जी ने आर्य समाज की स्थापना की थी। आद्य सरसंघचालक का जन्म भी इसी दिन हुआ था। पथ संचालन में सभी स्वंय सेवकों ने बढ चढकर भाग लिया।

Similar News