SwadeshSwadesh

शिवराज एप के लिए भाजपा मीडिया सेल को दिया प्रशिक्षण

Update: 2017-03-28 00:00 GMT

भोपाल। शिवराज एप को जन-जन तक किस तरह से पहुंचाया जाए इसे लेकर सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। आईटी सेल की इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान भी उपस्थित थे।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चलते हुए मोदी एप की तर्ज पर शिवराज एप लॉन्च किया था। अब इस एप को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही है। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा कि एप को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया सेल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। यह कार्यकर्ता नीचे तक जाकर लोगों को शिवराज और मोदी एप के बारे में जानकारी देंगे। जानकारी हो कि इस एप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के वीडियो, फोटो और मीडिया कवरेज के साथ फेसबुक और ट्विटर लिंक साझा किए हैं। प्रदेश की जनता तक एप के माध्यम से अपने बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जानकारी पहुंचाने की पहल कर रहे हैं।

Similar News