SwadeshSwadesh

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची ताजनगरी

Update: 2017-03-24 00:00 GMT

भाजपा महानगर व जिलाध्यक्ष को दिया धौलपुर में पार्टी के प्रचार का निमंत्रण

आगरा। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया गुरूवार को आगरा आईं। धौलपुर में विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में रैली करने के लिए जाते समय व आगरा एयरपोर्ट पर उतरीं और भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की।

मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया का एयरपोर्ट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने उनका भव्य स्वागत किया व हाल की सम्पन्न हुए उप्र विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। वसुंधराराजे ने उप्र में भाजपा को मिली जीत विशेष: आगरा की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए दोनों अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरियो को धौलपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के धौलपुर आने का निमंत्रण दिया। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री का निमंत्रण और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह धौलपुर जाएंगे।

Similar News